Langya Virus: सामने आया एक और नया खतरनाक वायरस

दुनियाभर में मौजूदा समय में वायरस जैसे की कोरोना महामारी के साथ मंकीपॉक्स का संक्रमण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। इस बीच चीन में एक और नए वायरस के कारण संक्रमण के मामले बोहोत तेजी से बढ़ते हुए रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले दिनों में चीन में एक नया वायरस लैंग्या नामक एक वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। शेडोंग और हेनान प्रांतों में लगभग 35 से अधिक लोगों को इस संक्रमण का शिकार पाया गया है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह नया जानलेवा वायरस जानवरों और मनुष्यों, दोनों में गंभीर तरह की बीमारी का कारण बन सकता है। वर्तमान में इंसानों में इससे बचाव के लिए कोई भी दवा या टीका उपलब्ध नहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नोवेल लैंग्या हेनिपावायरस (LayV) वायरस एक जूनेटिक संक्रमण है,

जोकी जानवरों से इंसानों में फैलता है। चूंकि यह एक नए प्रकार का नया वायरस है तो ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए इसके संक्रमण की आसानी से पहचान कर पाना भी बोहोत कठिन हो रहा है।

चीन स्थित ताइवान के शहर में सीडीसी के उप महानिदेशक चुआंग जेन-हिसियांग ने एक रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि लैंग्या वायरस नए प्रकार का है इसलिए उनकी प्रयोगशालाओं को वायरस की पहचान करने के लिए एक नया मानकीकृत न्यूक्लिक एसिड परीक्षण नाम की विधि की आवश्यकता होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर वह मानव संक्रमण की निगरानी की जा सके।

आइए जानते हैं कि यह नया वायरस कितना अधिक खतरनाक हो सकता है और इससे दुनिया को किस किस तरह के खतरे की आशंका है?

langya virus
Langya Virus

Langya Virus Information :-

चीनी मीडिया में छपी कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लैंग्या वायरस जानवरों के माध्यम से हम इंसानों में फैलता है, हालांकि इसके एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने के मामले फिलहाल अभी नहीं देखे गए हैं। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने जांच की रिपोर्ट के आधार पर यह बताया है कि 25 जंगली जानवरों की प्रजातियों के परीक्षण के नतीजे यह बताते हैं कि,

श्रू नामक जानवर (चूहे जैसे दिखने वाला एक कीटभक्षी जानवर) लैंग्या हेनिपावायरस का मुख्या स्रोत हो सकता है। घरेलू पशुओं पर किए गए नए सीरोलॉजिकल सर्वे में दो फीसदी बकरियां और पांच फीसदी सभी कुत्ते भी इस वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं।

कितना खतरनाक है यह नया Langya वायरस?

चीनी वैज्ञानिकों ने यह बताया कि इससे पहले भी यह हेनिपावायरस परिवार से संबंधित हेंड्रा, निपाह, सेडर, मोजियांग और घाना जैसे नए वायरस के मामले सामने आ चुके हैं जोकि इंसानों में संक्रमण और बोहोत घातक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। हालिया लैंग्या हेनिपावायरस नया है और इसकी यह पहचान इंसानों में गले के स्वाब नमूने के आधार पर की गई है।

चीन के कुछ प्रांतों के बढ़ते हुए संक्रमण के मामलों को लेकर विशेषज्ञों ने हाई अलर्ट किया है। प्रारंभिक शोध से यह पता चलता है कि इसका संक्रमण जानलेवा भी हो सकता है। यह शरीर पर किस प्रकार से रियेक्ट असर करता है और किन लोगों में इसका खतरा जो है वो अधिक हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए अभी भी अध्ययन किए जा रहे हैं।

नोट: यह आर्टिकल मेडिकल रिपोर्ट्स और बिभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

Also Read:

Disclaimer:

इस article में बताई तरीक़ों की My Bright Hub पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस article में उपयोग किए गए photo और video आधिकारिक तौर पर हमारे स्वामित्व में नहीं हैं, हमने केवल छवियों और वीडियो को संपादित किया है और इसका सारा श्रेय संबंधित स्वामियों को जाता है।

Leave a Comment